गया : वजीरगंज में आहर के पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सुबह-सुबह जुटी ग्रामीणों की भीड़
फोटो आहर के निकट पहुंचे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
वजीरगंज के तरवां आहर में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच और शव की पहचान में जुटी है।
वजीरगंज प्रखंड के तरवां-अमूचक-बड़ही बिगहा स्थित राइस मिल के समीप बुधवार की अहले सुबह आहर के पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीणों ने करीब छह बजे पानी में शव देखा. इसके बाद तत्काल वजीरगंज पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी गयी.
खबर मिलते ही घटनास्थल पर जुटी भीड़
शव मिलने की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण आहर के पास पहुंच गए. करीब एक घंटे बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. घटनास्थल पर मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर यादव उर्फ हप्पू यादव, सरपंच प्रतिनिधि क्रांतिवीर शर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.
अब तक नहीं हो सकी मृतक की पहचान
खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को आहर से बाहर निकालने की तैयारी की जा रही थी. शव बाहर निकलने के बाद मृतक की पहचान कराने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जायेगी.
मौत की वजह को लेकर बनी हुई है पहेली
शव मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. हालांकि व्यक्ति की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










