गया :डुमरिया में तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा, सैकड़ों बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे
तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे व जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
मैगरा के सेवरा पंचायत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा. देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा इलाका.
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेवरा पंचायत कार्यालय की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा में आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों ने देशभक्ति का संदेश दिया.
जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ाया उत्साह
तिरंगा यात्रा का संचालन सेवरा पंचायत के मुखिया सियावर कुमार रजक ने किया. यात्रा में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, राजद नेता उपेंद्र यादव, रूपेश कुमार, यूनिक साइंस कोचिंग के संचालक वीरेंद्र कुमार समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए. सभी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया.
देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजा इलाका
मुखिया सियावर कुमार रजक ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित यात्रा में सैकड़ों बच्चों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव और मुख्य मार्गों का भ्रमण किया. इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए और भारत माता की जय सहित कई देशभक्ति के नारे लगाए. नारों और गीतों से पूरा इलाका राष्ट्रप्रेम के माहौल में सराबोर हो गया.
कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने लिया हिस्सा
तिरंगा यात्रा में आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यालय की वार्डेन और शिक्षिकाएं भी यात्रा के दौरान मौजूद रहीं. कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता व अखंडता के प्रति जागरूक किया गया.
गया के गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में छात्राओं का दिखा हुनर, ‘अंधेर नगरी’ के मंचन से लेकर विकसित भारत पर निबंध तक मची धूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










