शिवमंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलशयात्रा

Gaya News : मदसारी गांव में शिव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गयी.
इमामगंज. प्रखंड क्षेत्र के मदसारी गांव में शिव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. यहां श्रद्धालु मंदिर परिसर से भगवन नाम जाप करते हुए व बभंडीह गांव के मोरहर और सुरहर नदी के संगम पहुंचे. यहां यज्ञाचार्य सुधीर पांडेय के द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालु अपने-अपने कलश में जल भरते हुए पथरा, बभंडीह, इमामगंज बाजार होते हुए मदसारी मंदिर प्रांगण में पहुंचे कलश स्थापित किया. इस संबंध में समिति के सदस्यों ने बताया कि 18 फरवरी को जलयात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश के साथ ही साथ दो दिनों तक संध्या छह बजे से भगवत कथा का आयोजन किया गया है. 19 फरवरी को मंडप पूजन एवं अधिवास, 20 फरवरी को प्राणप्रतिष्ठा एवं 21 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है. इस मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




