वृद्ध पितामहेश्वर महाकाल शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
Published by : NIRAJ KUMAR Updated At : 03 Aug 2025 6:05 PM
विज्ञापन
देश की प्रगति, विकास व सुख और समृद्धि की मंगलकामना की.
विज्ञापन
देश की प्रगति, विकास व सुख और समृद्धि की मंगलकामना की.
संवाददाता, गया जी.
श्रावण माह के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद व ओजस्विनी की महिलाओं ने रविवार को देवघाट से उत्तरवाहिनी फल्गु नदी का पवित्र जल लेकर अक्षयवट स्थित अतिप्राचीन वृद्ध पितामहेश्वर महाकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक कर देश की प्रगति, विकास व सुख और समृद्धि की मंगलकामना की. कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुए. महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की हर हर महादेव, बम बम भोले, ओम नमः शिवाय मंत्रों से बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, रोली, चंदन, मधु आदि से विशेष पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक व आरती किया. धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. महिला भजन मंडलियों द्वारा मंदिर परिसर में शिव भजनों की प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम की संयोजिका राष्ट्रीय महिला परिषद की जिला मंत्री वीणा गिरि ने बताया कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम शुरू की गयी है. कार्यक्रम में जिला महामंत्री ममता गिरी, जिला मंत्री वीणा, गिरी, पुष्पा गिरी, संगम कुमारी, रिंकी देवी, नीतू देवी, रेणु देवी, सरिता देवी, उषा देवी, सागर देवी, गुड़िया देवी, अर्चना कुमारी, केवलापति देवी, स्नेहा कुमारी, खुशबू देवी, ममता देवी, शारदा देवी सहित काफी महिलाएं शामिल थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










