ePaper

सेफ्टी सेमिनार में ट्रेनों के परिचालन के बारे में दी गयीं जानकारियां

Updated at : 13 May 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
सेफ्टी सेमिनार में ट्रेनों के परिचालन के बारे में दी गयीं जानकारियां

गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें रेलकर्मियों और सुरक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया.

विज्ञापन

गया. गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें रेलकर्मियों और सुरक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया. इस सेमिनार का उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करना और रेलवे कर्मियों को सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. सेमिनार में सुरक्षा विशेषज्ञों ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. इसमें यात्री सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया शामिल थी. स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह व स्टेशन अधीक्षक टू मिथिलेश कुमार ने कर्मियों को सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया. सेमिनार में रेलवे कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किये और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए सुझाव दिये. इसके अलावा ट्रेनों के परिचालन पर भी चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन