Gaya News : भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी उपस्थिति सशक्त की है

Gaya News : राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया.
बोधगया. राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो एसपी शाही के स्वागत संबोधन से हुआ. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को भारतीय विदेश नीति की ऐतिहासिक सफलता बताया और इस बात पर प्रकाश डाला कि आज अमेरिका भी भारत को बराबरी का दर्जा देने के लिए बाध्य है. इसके बाद डॉ श्रद्धा ऋषि ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग के वरिष्ठ विद्वान डॉ शेषाद्रि चारी का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया. अपने विचार-विमर्श में डॉ शेषाद्रि चारी ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति के तीन प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने घरेलू नीति की समझ और नियंत्रण, क्षेत्रीय मुद्दों की विदेश नीति में महत्वपूर्ण भूमिका और विदेश नीति की गतिशीलता पर बात की. उन्होंने बताया कि भारत ने अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को बनाये रखते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी उपस्थिति सशक्त की है. प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति की यह विशेषता रही कि भारत एक साथ परस्पर विरोधी शक्तियों से संबंध बनाये रखने में सफल रहा. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति ने रक्षा और सुरक्षा मामलों में भी एक बड़ा परिवर्तन लाया है. डॉ शेषाद्रि चारी ने इस बात को भी रेखांकित किया कि भारत अब पश्चिमी देशों के आदेशों पर चलने वाला देश नहीं है, बल्कि अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए स्वतंत्र विदेश नीति अपना रहा है. कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग एवं लोक प्रशासन विभाग के सभी शिक्षक जैसे राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ निर्मला कुमारी, लोक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार घोष, आइक्युएसी के कोऑर्डिनेटर डॉ मुकेश सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ मुद्रिका, डॉ त्रिपुरारी सिंह चौहान, डॉ अमित कुमार, डॉ श्रद्धा ऋषि, डॉ प्रियंका, डॉ दिव्या मिश्रा उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो एहतेशाम खान ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




