महिला सशक्तीकरण और न्याय की प्रतीक थीं होल्कर

Updated:
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण और न्याय की प्रतीक थीं होल्कर

सर्वोदय विद्या मंदिर हाइस्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनायी.

विज्ञापन

गुरारू.

सर्वोदय विद्या मंदिर हाइस्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेत्री रूपम सिन्हा व संचालन मंडल अध्यक्ष राजदेव प्रसाद राजू ने की. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और देवी अहिल्याबाई के तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इस दौरान भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण और न्याय की प्रतीक थीं राजमाता अहिल्याबाई. इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता डॉ लालजी यादव, सुधीर कुमार वर्मा उर्फ विनोद मरांडी, जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज सिंह, सुमित कुमार, विनय कुशवाहा, देवेंद्र शर्मा, अवधेश सेठ, सरिता कुमारी, द्वारिका गुप्ता, रूबी देवी, बिट्ठल यादव, रामजतन यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन