गया से चलायी गयीं अलग-अलग जगहों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 16 Mar 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
गया से चलायी गयीं अलग-अलग जगहों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें

होली देखते हुए रेलवे ने गया से कई रेलवे स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलायी हैं, ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन

गया. होली देखते हुए रेलवे ने गया से कई रेलवे स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलायी हैं, ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आनंद विहार, नयी दिल्ली व रांची सहित अन्य जगहों के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही हैं. गाड़ी संख्या. 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन रविवार को गया से 14.15 बजे खुलकर अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 03697 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक रविवार को छोड़कर गया से 14.15 बजे खुलकर अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 04063 गया-नयी दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 18 मार्च को गया से 06.40 बजे खुलकर उसी दिन 23.35 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 08897 व 08898 गोंदिया-पटना-गोंदिया स्पेशल गोंदिया से 11.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.00 बजे पटना पहुंचेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 08898 पटना-गोंदिया स्पेशल पटना से 12.30 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन