गुरुआ में आंधी तूफान से हुआ भारी नुकसान

Updated:
विज्ञापन
गुरुआ में आंधी तूफान से हुआ भारी नुकसान

गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गुरुवार की दोपहर अचानक तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों की टहनी गिरने के साथ बिजली का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गुरुवार की दोपहर अचानक तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों की टहनी गिरने के साथ बिजली का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया. इससे कई घंटों तक बिजली बाधित रही. इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रामकृष्ण मणि ने बताया कि आंधी से बिजली विभाग को लाखों रुपये की क्षति हुई है. इसके बावजूद बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने में बिजली विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं. ऐसे पचमा, गुनेरी व श्रीराम बिगहा समेत कई जगहों पर आंधी से बिजली का पोल टूट गया है. दूसरी ओर गुरुआ बाजार में कई जगहों पर छप्पर व करकट भी टूट गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन