नीट पेपर लीक प्रदर्शन पर हम पार्टी के जिलाध्यक्ष का बयान, बोले- हिंसा नहीं, शांतिपूर्ण आंदोलन करें छात्र

Updated:
विज्ञापन
हम पार्टी का 11वां स्थापना दिवस, नीट पर भी बोले टूटू खान

हम पार्टी के 11वें स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष टूटू खान व अन्य कार्यकर्ता.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) ने अपना 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष टूटू खान ने नीट छात्रों के देशव्यापी प्रदर्शन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

गया जी शहर के गोदावरी मोहल्ला स्थित प्रधान कार्यालय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया, जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और स्थापना दिवस की बधाई दी.

समर्पित होकर पार्टी विस्तार में जुटें कार्यकर्ता : टूटू खान

इस मौके पर 'हम' पार्टी के जिलाध्यक्ष टूटू खान ने कहा कि आज पार्टी का 11वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. यह हमारे लिए काफी खुशी की बात है. तमाम कार्यकर्ता यहां पर इकट्ठा हुए हैं.

पार्टी एकजुट हो और पार्टी का लगातार विस्तार हो, यही आज के दिन हमलोग संदेश देना चाहते हैं. पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित होकर कार्य करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, यही संदेश देना चाहते हैं.

नीट छात्रों के प्रदर्शन पर बोले जिलाध्यक्ष

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नीट छात्रों के द्वारा लगातार देश में प्रदर्शन किया जा रहा है. छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखनी चाहिए. हिंसा का रास्ता कहीं से भी सही नहीं है. पार्टी छात्रों की मांग के साथ खड़ी है.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक विरोध के बीच चाकन्द में पुलिस अलर्ट, डीएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


विज्ञापन
संजीव कुमार

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन