गया जी : नीट पेपर लीक विरोध के बीच चाकन्द में पुलिस अलर्ट, डीएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Updated:
विज्ञापन

डीएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के बीच गया जी जिले के चाकंद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शांति बनाए रखने की अपील की.

विज्ञापन

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच जिले के चाकंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है.

विज्ञापन

विधि-व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को चाकंद रेलवे स्टेशन, चाकंद बाजार समेत कई संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: DSP

निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आम लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में न लें.

यदि कोई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी

डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

इस दौरान चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील कर रही है.

Also Read : गया जी : तीन दिन की बारिश से टूटी सड़क बनी परेशानी, शिकायत के बाद प्रशासन ने कराया दुरुस्त


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन