गयाजी में 1629 एकड़ में डेवलप होगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक

गयाजी में बनेगा ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप
Satellite Township: बिहार के गयाजी में 1629 एकड़ में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप डेवलप की जाएगी. नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया था. सैटेलाइट टाउनशिप के डेवलप होने से शहरी विकास का रास्ता साफ हो सकेगा.
Satellite Township: (हरिबंश कुमार, गयाजी) बिहार में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुधवार को हुई. इसमें राज्य के 11 जिलों में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनाने का फैसला लिया गया, इनमें एक गयाजी भी शामिल है. गयाजी में 1629 एकड़ में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप डेवलप करने की योजना है. जहां सैटेलाइट टाउनशिप बनाया जाएगा, वहां भवन निर्माण और जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है.
शहरी विकास के लिए सरकार का मास्टर प्लान
जानकारी के मुताबिक, शहरी विकास के लिए बिहार सरकार की ओर से मास्टर प्लान तैयार किया गया है. ऐसे में गयाजी में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए स्पेशल एरिया और कोर एरिया का चयन किया जाना है. इसके लिए सरकार ने चिह्नित जमीन पर भवन निर्माण, जमीन की खरीद-बिक्री पर 31 मार्च तक 2027 तक रोक लगाई है. स्पेशल एरिया 22,200 एकड़ निर्धारित किया गया है.
सैटेलाइट टाउनशिप बनाने का उद्देश्य
इस टाउनशिप का मुख्य उद्देश्य गयाजी नगर निगम से सटे ऐसी टाउनशिप का विकास किया जाना है, जहां ड्रेनेज, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों. टाउनशिप में ग्रीन एरिया और ग्रीन बफर जोन बनाया जाएगा. नई ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए भू-अर्जन और आधारभूत संरचना निर्माण किए जाने की स्वीकृति मार्च 2024 के मंत्री परिषद की बैठक में दी गई थी. पूरी प्लानिंग नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से बनाई गई है.
ये हैं कोर एरिया लोकेशन
- मुख्य शहर के सीमा इलाके से तीन किलोमीटर दूर
- डिस्टेंशन फ्रॉम सीबीडी : 12 किलोमीटर (मानपुर)
- एयरपोर्ट : पांच किलोमीटर (गया एयरपोर्ट)
ये हैं स्पेशल एरिया लोकेशन
- उत्तर-गया शहर
- दक्षिण-बोधगया
- पूर्व-फल्गु रिवर
- पश्चिम-गया प्लानिंग एरिया रसूलगंज
Also Read: बिहार के 11 शहरों में जमीन की खरीद-बिक्री पर क्यों लगी रोक? ये है सम्राट सरकार का मास्टर प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




