शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति नष्ट

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति नष्ट
प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह चुनुक बिगहा गांव में मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण सुकन मांझी के घर में अचानक भीषण आग लग गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चापाकल व सबमर्सिबल के सहारे आग बुझाने का प्रयास करने लगे. हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पानी का उस पर कोई खास असर नहीं हो रहा था. स्थिति गंभीर होती देख तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन, तब तक घर में रखी लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी. ग्रामीण धनंजय कुमार ने बताया कि सुकन मांझी ने घर निर्माण के लिए जीविका समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लिया था, जो आग में पूरी तरह नष्ट हो गया. इसके अलावा कपड़े, बर्तन और अनाज भी जल गये, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




