मटुआ गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

गांव में भक्तिमय माहौल, 28 अप्रैल को होगा भंडारा
गांव में भक्तिमय माहौल, 28 अप्रैल को होगा भंडारा प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ प्रखंड की चिलोर पंचायत के मटुआ गांव में सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-पाठ और अर्चना के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आचार्य नवल किशोर मिश्रा के मुखारविंद से कथा वाचन प्रारंभ हुआ. इस दौरान जपकर्ता नारायण मिश्रा और गोविंद मिश्रा भी शामिल हुए. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर परिवार, समाज एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. कथा का आयोजन 26 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करेंगे. आयोजक विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है. कथा समापन के बाद 28 अप्रैल को प्रसाद वितरण सह विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है. इस अवसर पर धर्मपत्नी ललिता देवी, श्रीनिवास मिश्रा, गिरिजेश मिश्रा, डॉ. शैलेश मिश्रा, प्रेम मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, लोकेश मिश्रा, नीतीश मिश्रा, अभिषेक कुमार, प्रणय कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए. पूरे गांव में धार्मिक माहौल से श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




