ePaper

Gaya News : पासी समाज के उत्थान व विकास के लिए सरकार करेगी हर संभव सहयोग : अशोक चौधरी

Updated at : 23 Mar 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : पासी समाज के उत्थान व विकास के लिए सरकार करेगी हर संभव सहयोग : अशोक चौधरी

Gaya News : आजाद पार्क में पासी समाज द्वारा रविवार को पासी हुंकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी उपस्थित हुए.

विज्ञापन

गया. आजाद पार्क में पासी समाज द्वारा रविवार को पासी हुंकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी उपस्थित हुए. कार्यक्रम के संयोजक सयोजक डॉ शंकर चौधरी ने मंत्री श्री चौधरी को चांदी का मुकुट पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मनित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने अखिल भारतीय पासी महासंघ से जुड़े लोगों के उत्थान व विकास के लिए राज्य सरकार स्तर पर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. उन्होंने महासंघ द्वारा दिये गये मांग पत्र को सरकार के समझ प्रस्तुत करने का भी आश्वासन दिया. गया जिला के साथ-साथ मगध व बिहार-झारखंड के पासी समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी एकता का परिचय दिया. समाज के लोगों ने पांच सूत्री मांग को लेकर कहा कि मात्र गया जिले में पासी जाति की आबादी तीन लाख से ज्यादा होने के बावजूद गया लोकसभा व जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है. वहीं, सभी राजनीतिक दल वाले वोट लेते हैं. मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने मांगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर निराकरण करने का आश्वासन दिया. साथ ही राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी देने का आश्वासन दिया गया. मंच का संचालन समाज के महासचिव राम विलास चौधरी व धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद चौधरी ने किया. कार्यक्रम में पप्पू चौधरी, छोटेलाल चौधरी, शिवनाथ चौधरी, राजेश चौधरी, संजय चौधरी, रामदेव महतो, शंकर चौधरी, विजय चौधरी, बच्चू चौधरी, पड़कन चौधरी, अर्जुन चौधरी, कमला देवी, निर्मला देवी, रीता कुमारी सहित सैकड़ो की संख्या में पासी समाज के लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन