Gaya News : आतंकवादियों व उनके पनाहगारों का अंत करे सरकार

Updated at : 23 Apr 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : आतंकवादियों व उनके पनाहगारों का अंत करे सरकार

Gaya News : हिंदू जागरण मंच की ओर से पहलगाम में धर्म पूछकर तीर्थयात्रियों की निर्मम हत्या करने के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया जिसका संयोजन संजय बरनवाल ने किया.

विज्ञापन

गया. हिंदू जागरण मंच की ओर से पहलगाम में धर्म पूछकर तीर्थयात्रियों की निर्मम हत्या करने के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया जिसका संयोजन संजय बरनवाल ने किया. यह आक्रोश मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए टावर चौक पहुंचा. यहां पहुंचकर मार्च में शामिल लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ का पुतला दहन किया. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है. हिंदुओं को इसका प्रतिकार करना ही होगा. भारत सरकार से मांग है कि पाकिस्तान व भारत में छुपे हुए आतंकवादियों व उन्हें संरक्षण देनेवालों को समूल नष्ट करने के लिए कठोर कार्रवाई हो. अंत में पहलगाम में आंतकी हमले में मारे गये लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में राणा रंजीत सिंह, टिंकू गोस्वामी, सुनील बंबईया, ममता बरनवाल,, सीमा सिन्हा, भारती प्रियदर्शिनी, विकास भदानी, संतोष पाठक, चंदन भदानी, सुभाष वर्मा, विकास कुमार, गोरे लाल, रितेश कुमार, रूपेश वर्मा, रोहित कुमार, विक्की बरनवाल सहित मंच से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन