BPSC Paper Leak: संजीव मुखिया गैंग का गुर्गा डब्लू गिरफ्तार, करबिगहिया में EOU का एक्शन

Updated:
विज्ञापन

प्रवीण कुमार सिन्हा उर्फ डब्लू मुखिया

BPSC Paper Leak: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में ईओयू ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्रवीण कुमार सिन्हा उर्फ डब्लू मुखिया पर गिरोह के साथ मिलकर पेपर लीक कराने और अभ्यर्थियों को रटवाने का आरोप है. इस मामले में अब तक 293 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल हो चुकी है.

विज्ञापन

BPSC Paper Leak: बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) पेपर लीक मामले में जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने पटना के करबिगहिया इलाके में छापेमारी कर प्रवीण कुमार सिन्हा उर्फ डब्लू मुखिया को गिरफ्तार किया है. डब्लू मुखिया को इस पूरे गिरोह के सरगना संजीव मुखिया का करीबी बताया जा रहा है. वह लखीसराय जिले के मानिकपुर थाना के कोनिपार गांव का रहने वाला है और लंबे समय से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी गिरोह ने पेपर लीक किया था

जांच एजेंसी के मुताबिक, डब्लू पिछले करीब 10 साल से इस गिरोह के साथ मिलकर अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराने में मदद करता रहा है. 2024 में हुई बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर भी इसी गिरोह ने लीक किया था.

पूछताछ में उसने बताया कि पेपर लीक होने के बाद कैंडिडेट्स को झारखंड के हजारीबाग में एक होटल में इकट्ठा कर सवाल रटवाए गए थे. डब्लू खुद 5-6 गाड़ियों में करीब 30 उम्मीदवारों को लेकर वहां पहुंचा था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

छुपकर बैठा था डब्लू

परीक्षा से एक दिन पहले जब पुलिस ने होटल में छापा मारा, तो डब्लू वहां से भागकर लखीसराय लौट गया था और तब से छिपकर रह रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया गया है. इस मामले में अब तक 293 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. अभी भी कई लोगों की तलाश जारी है.

ईओयू का कहना है कि डब्लू से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. पूरे मामले ने बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से शुरू होगा बारिश और आंधी का दौर, येलो अलर्ट जारी

देश की सबसे पुरानी पार्टी का बिहार में गिर रहा ग्राफ, गुटबाजी हावी, क्या कर रहा हाईकमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन