गर्ल्स में गया की बेटियों का दबदबा, ब्वॉयज में सारण बना चैंपियन

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :03 May 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
गर्ल्स में गया की बेटियों का दबदबा, ब्वॉयज में सारण बना चैंपियन

गया कॉलेज के खेल परिसर में रविवार को 12वीं जूनियर बिहार राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार समापन हुआ. तीन दिवसीय इस रोमांचक प्रतियोगिता के गर्ल्स वर्ग में मेजबान गया की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए खिताब पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

गया जी. गया कॉलेज के खेल परिसर में रविवार को 12वीं जूनियर बिहार राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार समापन हुआ. तीन दिवसीय इस रोमांचक प्रतियोगिता के गर्ल्स वर्ग में मेजबान गया की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, वहीं ब्वॉयज वर्ग में सारण की टीम चैंपियन बनी. गया जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित इस राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में बिहार के विभिन्न जिलों से 17 ब्वॉयज और 10 गर्ल्स टीमों ने हिस्सा लिया था. गर्ल्स वर्ग के फाइनल में गया की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर ट्रॉफी उठायी, जबकि वैशाली की टीम उपविजेता और पटना की टीम तीसरे स्थान पर रही. वहीं, ब्वॉयज वर्ग के खिताबी मुकाबले में सारण ने पटना को पछाड़कर चैंपियनशिप जीती. इस वर्ग में मुजफ्फरपुर की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.

प्रिया और आर्यन बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया. गर्ल्स वर्ग में गया की प्रिया कुमारी और ब्वॉयज वर्ग में सारण के आर्यन कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला. वहीं, भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए गर्ल्स वर्ग में वैशाली की कोमल कुमारी और ब्वॉयज वर्ग में मुजफ्फरपुर के आयुष कुमार सिंह को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

खेल हार-जीत नहीं, संघर्ष की पाठशाला है : डॉ सतीश

समापन समारोह के मुख्य अतिथि गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश चंद्र सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया. खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, संघर्ष, नेतृत्व और आत्मविश्वास की पाठशाला है. सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से युवा प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है. इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में गया जिला बास्केटबॉल संघ के सर्वर अली, क्रिकेट संघ के संजय कुमार सिंह, बिहार बास्केटबॉल एसोसिएशन के धीरज रंजन, पीटीआइ अंजनी कुमार, आनंद शंकर तिवारी सहित कई खेल पदाधिकारी और भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे. अंत में संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन