जेरियाट्रिक क्लिनिक में 45 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

Updated:
विज्ञापन
जेरियाट्रिक क्लिनिक में 45 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

लॉयंस क्लब की ओर से स्थानीय आईएमए हॉल में जेरियाट्रिक क्लिनिक का आयोजन किया गया. लायन डॉ नंद किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित निःशुल्क मेडिकल शिविर में कुल 45 मरीजों की जांच की गयी.

विज्ञापन

गया जी. लॉयंस क्लब की ओर से स्थानीय आईएमए हॉल में जेरियाट्रिक क्लिनिक का आयोजन किया गया. लायन डॉ नंद किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित निःशुल्क मेडिकल शिविर में कुल 45 मरीजों की जांच की गयी और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं दी गयीं. शिविर में फिजिशियन, नेत्र, इएनटी, स्त्री रोग, दंत, शिशु रोग व फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं. उपस्थित चिकित्सकों में प्रमुख रूप से डॉ चंद्र किरण (फिजिशियन), डॉ अभय सिंबा (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ सुबोध कुमार (कान, गला, नाक रोग विशेषज्ञ), डॉ अनुपम चौरसिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ अलका भारती (दंत चिकित्सक), डॉ नंद किशोर गुप्ता, डॉ उमेश कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ अमन कुमार (फिजियोथेरेपी) के साथ पारा मेडिकल सहयोगी अजय कुमार, ललन प्रसाद, राजू कुमार व पप्पू कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन विनय वर्मा, सचिव लायन डॉ तनवीर उस्मानी, लायन शिव अग्रवाल एवं लायन अजय कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन