गयाजी में आरपीएफ की छापेमारी, फर्जी तरीके से टिकट खरीद-बिक्री करने वालों पर शिकंजा

Published by :Sakshi kumari
Published at :08 May 2026 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
RPF Conducts Raid Involved Fraudulent Ticket Trading

आरपीएफ की छापेमारी

रेलवे टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ ने गया जिले में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान गया रिजर्वेशन काउंटर, विष्णुपद, शेरघाटी, बोधगया और टिकरी समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई

विज्ञापन

Gayaji News: (गयाजी से रोहित कुमार) रेलवे टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ ने गया जिले में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान गया रिजर्वेशन काउंटर, विष्णुपद, शेरघाटी, बोधगया और टिकरी समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान शेरघाटी में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

आरपीएफ ने एक आरोपित को दबोचा

मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की टीम ने टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया. शेरघाटी रिजर्वेशन काउंटर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरपीएफ ने अभी तक आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है.

कई स्थानों पर एक साथ हुई छापेमारी

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि रेलवे रिजर्वेशन काउंटरों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है. अभियान के दौरान कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं. उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और जांच जारी है.

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और दस्तावेज बरामद

आरपीएफ के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं. इन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

रेलवे प्रशासन ने लोगों से की अपील

रेलवे प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे रेलवे टिकट केवल अधिकृत काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से ही खरीदें. साथ ही किसी भी दलाल या अवैध एजेंट से लेन-देन करने से बचें. रेलवे ने चेतावनी दी है कि टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: Kaimur News: चापाकल पर गिरने से महिला की मौत, उपला उतारने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

Sakshi kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन