Gaya News: एक जैसा नाम ने छीनी जान, गया में दिल दहला देने वाली वारदात, गला रेतकर युवक की हत्या

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Gaya News: सोनू 18 अप्रैल को ही चेन्नई से अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था. 20 अप्रैल को रात में अचानक गायब हो गया और अगले ही दिन गांव के ही एक खेत से उसके शव के मिलने की सूचना मिली. इसके बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया.

विज्ञापन

Gaya News: बिहार के गया जिला में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना गया के सिंहपुर-फारम की है. मृतक का शव उसके गांव के ही एक खेत में मिला, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही डुमरिया थानाघ्यक्ष दिनेश कुमार और इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान सोनू कुमार ठाकुर के रुप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

सोनू नाम में गलतफहमी के कारण हत्या की आशंका

एसडीपीओ अमित कुमार ने इस घटना पर बताया कि सभी एंगल से जांच की जा रही है, लेकिन हत्या का अभी कोई भी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन एक बड़ा एंगल इस मामले में यह सामने आया है कि इस गांव में सोनू नाम के दो युवक हैं और दूसरे सोनू को पास के ही गांव के एक लड़की से अफेयर था.

घटना से एक दिन पहले ही वह अपनी प्रेमिका को घर पर लेकर आया था, जिसके बाद भारी बवाल हुआ था. ऐसे में अगले ही दिन सोनू कुमार ठाकुर की हत्या होने से यह कयास लगाया जा रहा है कि उसी दूसरे सोनू के प्रेम-प्रसंग के मामले में नाम को लेकर गलतफहमी में सोनू ठाकुर की हत्या हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मृतक के शरीर पर चोट के करीब 12 निशान

पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति के गले और शरीर पर घारदार हथियार से कई बार हमला किया गया था, जिसके कारण शरीर पर चोट के करीब 12 से भी अधिक निशान थे.

बहन की शादी में आया था सोनू

मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वह 18 अप्रैल को ही चेन्नई से अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था. रविवार 20 अप्रैल को वह रात 9 बजे तक शादी की तैयारी कर रहा था, लेकिन इसके बाद वह कहीं नजर नहीं आया और उसका फोन भी बंद था, जिसके बाद परिजनों को लगा कि सोनू कहीं शादी के काम से परिचित के यहां चला गया है. वहीं सोमवार की सुबह गांव के ही एक खेत में उसके मृत शव के मिलने की सूचना मिली. (हर्षित कुमार)

इसे भी पढ़ें: पटना में गूंजेगा फाइटर जेट, वीर कुंवर सिंह को दी जाएगी सलामी, बीजेपी MP बोले- ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन