पटना में गूंजेगा फाइटर जेट, वीर कुंवर सिंह को दी जाएगी सलामी, बीजेपी MP बोले- ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
Patna Air Show

Patna Air Show

Patna News: बीजेपी MP राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सोमवार को विमानों की जांच-पड़ताल की गई. मंगलवार को एयर शो का रिहर्सल होगा. उन्होंने इस शो के बारे में बताया कि इस शो में आकाशगंगा की टीम से पारा ग्लाइडर बाबू कुंवर सिंह की बड़ी तस्वीर लेकर तिरंगा के साथ कूदेंगे और पटना की ऐतिहासिक धरती पर उनका आगमन होगा. यह शायद बिहार की धरती पर पहली बार होगा.

विज्ञापन

Patna Air Show : बिहार की राजधानी पटना में पहली बार एयर शो का आयोजन होने जा रहा है. इसे लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बीजेपी MP और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इस आयोजन की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया है. बीजेपी MP राजीव प्रताप रूडी ने पत्रकारों को बताया कि आजादी के बाद पहली बार शौर्य दिवस के मौके पर एयर शो के जरिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा वीर कुंवर सिंह को सलामी दी जाएगी.

Patna Air Show

बिहार की जनता का जताया आभार

राजीव प्रताप रूडी ने बिहार की जनता का भी आभार जताते हुए कहा कि वे इस भव्यता के साथ शौर्य दिवस मना रहे हैं. उन्होंने इस शो के प्रचार के लिए पत्रकारों को भी धन्यवाद दिया, जो बिहार के शौर्य दिवस की गाथा घर-घर पहुंचा रहे हैं.

Patna Air Show

उन्होंने कहा, “इस एयर शो में मेरी छोटी सी भूमिका है. मैं कभी-कभी लड़ाकू विमान भी उड़ाता हूं, कमर्शियल विमान भी उड़ाता हूं. मैं बिहार में यह शो लाना चाहता था और इसे बिहार के लोगों को दिखाना चाहता था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भी इसमें विशेष भूमिका रही कि एक बड़ा आयोजन बिहार में हो रहा है.”

Patna Air Show

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

22 को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

पटना में पहली बार 22 और 23 अप्रैल को लोगों को शानदार एयर शो देखने को मिलेगा. इस दौरान कई लड़ाकू विमानों के शौर्य का प्रदर्शन होगा. जेपी गंगा पथ पर होने वाला यह एयर शो लगभग एक घंटे का होगा. इसका फुल ड्रेस रिहर्सल 22 अप्रैल को किया जाएगा.

वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम इसके लिए 21 अप्रैल को पटना पहुंच गई है. इसके लिए जेपी गंगा पथ अंडरपास से पूर्व की तरफ सभ्यता द्वार के नजदीक गंगा नदी के किनारे कार्यक्रम स्थल चिह्नित किया गया है. इस शो को लेकर पटना की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 5 जिलों में 21 अप्रैल तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन