Gaya News : लुटुआ के जमुनिया आहर गांव में महिला की हत्या

Gaya News : लुटुआ थाना क्षेत्र के जमुनिया आहर गांव के रहनेवाले जितेंद्र भुइंया की 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है.
बांकेबाजार. लुटुआ थाना क्षेत्र के जमुनिया आहर गांव के रहनेवाले जितेंद्र भुइंया की 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि मृतका के गले में रस्सी का निशान बना हुआ है, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसकी मौत रस्सी से गला दबाकर की गयी हो. जिस कमरे में मृतिका का शव पड़ा हुआ था, वहां से पुलिस को किसी प्रकार की कोई रस्सी नहीं मिली है. पुलिस ने मृतिका का मोबाइल फोन बरामद किया है, पर सिम कार्ड निकला हुआ है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि यह घटना हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा. इधर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मामला संदेहास्पद है. ग्रामीणों ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर बुधवार की रात स्थानीय लोग डीजे बजाकर डांस कर रहे थे. अनीता देवी भी डांस कर रही थी. इसी बीच एक व्यक्ति उसे खींचकर बाहर लाया और दोनों के बीच काफी देर तक तू-तू मैं-मैं चलती रही. इसके बाद सुबह में अनिता का शव उसके घर में ही खाट पर पड़ा मिला. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में उसके परिजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति पिछले चार माह से प्रदेश में रह रहा है. घर में देवर, गोतनी एवं सास के साथ रह रही थी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की सास पिछले चार-पांच दिनों से किसी रिश्तेदार के घर गयी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




