Gaya News : नागोबार गांव में महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Gaya News : लुटुआ थाना क्षेत्र के नागोबार गांव में एक महिला की हत्या कर पेड़ पर फंदा लगा कर शव लटका देने का मामला सामने आया है.
बांकेबाजार (गया). लुटुआ थाना क्षेत्र के नागोबार गांव में एक महिला की हत्या कर पेड़ पर फंदा लगा कर शव लटका देने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के नागोबार गांव के रहनेवाले महेंद्र भुइयां की 40 वर्षीय पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है. यह घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जा रही है. इस संबंध में लुटुआ थानाध्यक्ष पप्पू कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि नागोबार गांव के किनारे पेड़ से एक महिला का शव लटका हुआ है. सूचना पर पुलिस पहुंची जहां से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. इस मामले में मृतका के भाई औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के ढकपहरी गांव के रहनेवाले राजेंद्र भुइयां द्वारा लुटुआ थाने में अपनी बहन के पति महेंद्र भुइंया को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायकेवालों ने आशंका जाहिर की है कि उसके पति ने ही गला दबाकर हत्या कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मृतका के पति महेंद्र भुइंया को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार करने के बाद उसे थाने में पूछताछ की जा रही है. हत्या का कारण कभी पता लगाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




