ePaper

Gaya News : गया और सासाराम में तीन पटाखा दुकानों पर सेल्स टैक्स की छापेमारी

Updated at : 08 Oct 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गया और सासाराम में तीन पटाखा दुकानों पर सेल्स टैक्स की छापेमारी

Gaya News : कर चोरी के खिलाफ राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय कुमार सिंह के निर्देश पर मगध प्रमंडल में मंगलवार को एक साथ तीन पटाखा दुकानों पर छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

गया जी. कर चोरी के खिलाफ राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय कुमार सिंह के निर्देश पर मगध प्रमंडल में मंगलवार को एक साथ तीन पटाखा दुकानों पर छापेमारी की गयी. मगध प्रमंडल के राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि गया जी शहर के डॉ वजीर अली रोड स्थित नाजो पटाखा दुकान, शहीद रोड स्थित गया फायर पटाखा दुकान और सासाराम स्थित जीवन ट्रेडिंग कंपनी में छापेमारी की गयी. उन्होंने बताया कि सेल टैक्स विभाग की टीम ने मंगलवार की दोपहर बाद से यह अभियान शुरू किया. छापेमारी दल दुकानों में रखे सामानों के स्टॉक और कागजातों का मिलान कर रहा है. अपर आयुक्त ने बताया कि देर रात तक छापेमारी चली. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही कर चोरी से जुड़े मामलों का खुलासा संभव हो सकेगा. उन्होंने यह भी कहा कि छापेमारी के बाद सामानों के मूल्यांकन के आधार पर विधि सम्मत जुर्माना तय कर उसकी वसूली की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन