Gaya News :पुलिस को अंदेशा, ज्योति की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया

Updated at : 26 Feb 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News :पुलिस को अंदेशा, ज्योति की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया

Gaya News : अग्निशमन विभाग में कार्यरत महिला सिपाही ज्योति कुमारी का शव पुलिस ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित उसके क्वार्टर से मंगलवार को बरामद किया था.

विज्ञापन

शेरघाटी. अग्निशमन विभाग में कार्यरत महिला सिपाही ज्योति कुमारी का शव पुलिस ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित उसके क्वार्टर से मंगलवार को बरामद किया था. ज्योति फंदे से लटकी हुई थी, पर फंदा जमीन से काफी नजदीक था और ज्योति का पांव जमीन पर मुड़ा हुआ था. इसे देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या करने के बाद घुटने के बल बैठाकर फंदे से शव लटका दिया गया हो. पुलिस घटना को लेकर गंभीर है और बारीकी से अनुसंधान में जुटी है. एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से नमूने एकत्रित किये हैं. इधर ज्योति के पति चंदन कुमार एवं परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने शेरघाटी अग्निशमन विभाग में पूर्व में कार्यरत सिपाही राजेश कुमार व पदाधिकारी कृष्णा मुरारी प्रसाद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया अनुसंधान में ज्योति की हत्या की बात सामने आ रही है. उन्होंने कहा है कि हमें अंदेशा है कि किसी ने उसकी हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया है. इधर जिस दुपट्टे के सहारे ज्योति फंदे से लटकी पायी गयी थी. परिवार वालों व उसके पहचान के लोगों के अनुसार वह दुपट्टा भी ज्योति का नहीं है. इधर पुलिस को सूचना मिली है कि मंगलवार के सुबह 5 से 5:15 आसपास ज्योति अपने क्वार्टर के आसपास घूमते नजर आयी. इसलिए पुलिस का अनुमान है कि ज्योति की सुबह में हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया हो. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस घटना को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक गया व एएसपी शैलेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर बारीकी से अनुसंधान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन