Gaya News : सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 21 को मगध विवि में आयेंगे

Published at :14 Nov 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 21 को मगध विवि में आयेंगे

Gaya News : मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को मगध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था.

विज्ञापन

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को मगध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था. इस संगोष्ठी का आयोजन बिहार आर्थिक परिषद और मगध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. इसमें संपूर्ण भारत से अर्थशास्त्री, शोधार्थी और विशेषज्ञ शामिल होंगे. संगोष्ठी का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों के आर्थिक विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना है, जहां वे अपने अनुभवों और विचारों को साझा कर सकें और आर्थिक नीतियों में सुधार के लिए सुझाव दे सकें. कुलपति प्रो शाही ने बताया कि नितिन गडकरी के कार्यालय से इमेल द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि वह इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे. संगोष्ठी का आयोजन 21 नवंबर को होगा, जिसमें श्री गडकरी अपने अनुभव और विचारों से मार्गदर्शन करेंगे. उनके अनुभव से विशेषकर परिवहन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में, इस संगोष्ठी को नयी दिशा मिलेगी व आर्थिक नीतियों के सुधार पर गहन चर्चा होगी. इससे बिहार की आर्थिक नीतियों में सुधार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के विकास में नयी संभावनाएं उभर कर सामने आयेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन