Gaya News : नक्सली जोनल कमांडर विवेक की गोली मार हत्या

Updated at : 25 Feb 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : नक्सली जोनल कमांडर विवेक की गोली मार हत्या

Gaya News : टेकराखुर्द गांव के टोला गबछवा पक्का बांध के समीप से पुलिस ने मंगलवार को एक लाख रुपये से अधिक के इनामी नक्सली जोनल कमांडर का शव मिला.

विज्ञापन

डुमरिया़ डुमरिया थाना क्षेत्र की मंझौली पंचायत अंतर्गत टेकराखुर्द गांव के टोला गबछवा पक्का बांध के समीप से पुलिस ने मंगलवार को एक लाख रुपये से अधिक के इनामी नक्सली जोनल कमांडर कोठी थाना क्षेत्र के कनरगढ़ गांव के रहनेवाले विवेक यादव की लाश बरामद की. पुलिस का मानना है कि उसे कहीं दूसरी जगह मार कर डुमरिया में शव फेंक दिया गया है. एक गोली सिर में व दूसरी गोली पीठ में लगी हुई है. गौरतलब है कि मंगलवार की अहले सुबह पक्का बांध के समीप संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों द्वारा शव होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना पाकर डुमरिया थाने की पुलिस एवं इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना वाले स्थान पर जांच शुरू की. शुरू में शव की पहचान नहीं हो सकी थी. शव की पहचान को लेकर पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी संपर्क स्थापित किया है, पर उस वक्त शिनाख्त नहीं हो सकी थी. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया. देर शाम विवेक के परिजन एएनएमएमसीएच स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास पहुंचे और उसकी पहचान की. तीन वर्ष से वह नक्सली गतिविधि व लेवी वसूलने में सक्रिय था. विवेक यादव की पत्नी, बहन, पत्नी की बड़ी बहन एएनएमएमसीएच पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार, जिस जगह पर शव मिला, उसी स्थान से कुछ ही दूरी से जंगल-पहाड़ शुरू हो जाता है. भौगोलिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो इस क्षेत्र में कभी नक्सलियों की गतिविधि रही है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है इस घटना के पीछे किसी अज्ञात नक्सली का हाथ हो. शव की स्थिति व हत्या करने का तरीका देख लोगों का मानना है कि इस तरह की घटना को अंजाम नक्सलियों द्वारा ही दिया जाता रहा है. हालांकि घटना वाले स्थान से पुलिस को किसी भी तरह का कोई पर्चा या अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है. पुलिस जांच कर रही है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

घटना की जांच को लेकर एफएसएल की टीम पहुंची

शव मिलने के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी के कुछ अंश सहित अन्य सामग्री जांच के लिए अपने साथ लेते गयी, साथ ही थानाध्यक्ष से घटना की पूरी जानकारी हासिल की. इस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ अमित ने बताया कि नक्सली की मौत गोली लगने से हुई है. एफएसएल की टीम बुलायी गयी है. यह कोई आपराधिक घटना प्रतीत हो रही है, पुलिस हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन