Gaya News: हथियार का भय दिखा कर बदमाशों ने छीनी बाइक, की लूटपाट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2025 10:47 PM
विज्ञापन
Gaya News: पना काम निपटाकर जब हम घर जा रहे थे, तो शाम के वक्त सड़क के किनारे पहले से मौजूद बदमाशों ने पहले बाइक रुकवाया. इसके बाद जबरन चाबी छिनने लगे.
विज्ञापन
शेरघाटी.
हथियारबंद बदमाशों ने शेरघाटी चेरकी मार्ग पर पंडौल गांव के समीप युवक से मारपीट कर बाइक व नकद रुपये छीन लिये. घटना दो दिन पहले की है. पीड़ित गुरुआ थाना क्षेत्र के पवरा गांव का रहनेवाला राजेश पासवान ने थाने में शिकायत की है. अपना काम निपटाकर जब हम घर जा रहे थे, तो शाम के वक्त सड़क के किनारे पहले से मौजूद बदमाशों ने पहले बाइक रुकवाया. इसके बाद जबरन चाबी छिनने लगे. विरोध करने पर हथियार का भय दिखाकर मेरे साथ लपड़़ थप्पड़ किया. पर्स आदि भी छीन लिए जिसमें करीब डेढ़ हजार रुपये थे. घटना के दो दिन बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि राजेश के शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है. पुलिस बदमाशों की टोह में छापेमारी कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










