Gaya News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से गया जी बनेगा सोलर सिटी, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
Gaya News: गया नगर आयुक्त ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि गया नगर निगम क्षेत्र को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा सके. इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. शाखाओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में नागरिकों को जानकारी दें.
Gaya News: गया नगर निगम और बिजली विभाग द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को हर घर तक पहुंचाने के लिए एक संयुक्त प्रयास शुरू किया गया है. मंगलवार को नगर आयुक्त कुमार अनुराग की अध्यक्षता में एसबीपीडीसीएल (दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड) की नोडल शाखा के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दिये गये.
नगर आयुक्त ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करना है. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित शाखाओं जैसे विद्युत, नक्शा निर्माण और होल्डिंग विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे नागरिकों को सौर ऊर्जा के लाभ के प्रति जागरूक करें और सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने बताया कि इस कार्य में पार्षदों की मदद ली जायेगी, ताकि प्रत्येक वार्ड में इस योजना का लाभ पहुंच सके.
पांच साल में लागत वसूल, 25 साल तक मुफ्त बिजली
कार्यपालक अभियंता (शहरी) प्रेम कुमार प्रवीण ने बताया कि यह योजना अत्यंत लाभकारी है. जो भी लागत आयेगी, वह औसतन पांच वर्षों में निकल जायेगी, इसके बाद उपभोक्ता 25 वर्षों तक मुफ्त बिजली का उपयोग कर सकते हैं. यदि उत्पन्न बिजली जरूरत से अधिक होती है, तो इसे बिजली विभाग को बेचा भी जा सकता है. उन्होंने बताया कि योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जायेगा, जिसके लिए केंद्र सरकार सब्सिडी प्रदान कर रही है.
आवेदन के लिए इच्छुक उपभोक्ता को pmsuryaghar.gov.in पर जाकर स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा सोलर पैनल लगाया जायेगा और बिजली उत्पादन शुरू हो जायेगा. सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के खाते में भेजी जायेगी. सोलर पैनल की 25 वर्षों की वारंटी होगी.
सब्सिडी की दरें इस प्रकार हैं
क्षमता (किलोवाट) लागत (रु.) सब्सिडी (रु.)
एक किलोवाट ₹60,000 ₹30,000
दो किलोवाट ₹1,20,000 ₹60,000
तीन किलोवाट ₹1,80,000 ₹78,000
तीन किलोवाट से ऊपर लागत बढ़ेगी ₹78,000 अधिकतम
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अब तक 300 लोगों ने उठाया लाभ, 2823 आवेदनों पर कार्य जारी
एसबीपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता (गया सर्कल) संजय कुमार बैरियो ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 300 उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा चुके हैं. लगभग 2823 लोग ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, जिन पर कार्य प्रगति पर है. शहर में चार सक्रिय वेंडर कार्यरत हैं जबकि 450 वेंडरों की सूची से इच्छुक लाभार्थी स्वयं चयन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प
प्रचार-प्रसार के लिए शिविर और हेल्पलाइन नंबर
योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए बिजली विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 06314056531 जारी किया है. इच्छुक व्यक्ति इस नंबर पर योजना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन और नगर निगम के सहयोग से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










