Gaya News : कष्ठा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

Updated at : 21 Feb 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : कष्ठा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

Gaya News : पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन का यार्ड रिमॉडलिंग किया जा रहा है. इस कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

गया. पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन का यार्ड रिमॉडलिंग किया जा रहा है. इस कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें : 21 फरवरी को रांची से खुलने वाली गाड़ी सं 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गया-पटना-डीडीयू के रास्ते चलायी गयी. पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें : 21 फरवरी को गया से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12397 गया-नयी दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस गया से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चली. 22 फरवरी को गया से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस गया से 15 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी. 22 फरवरी को गया से खुलने वाली गाड़ी संख्या 63289 गया-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर गया से 30 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी. नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें : 21 फरवरी को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12353 हावड़ा-लालकुंआ एक्सप्रेस धनबाद और गया के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चली. 22 फरवरी से 24.02.25 तक वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13554 वाराणसी- आसनसोल एक्सप्रेस डीडीयू और परैया के मध्य 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी. 22 व 23 फरवरी को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या. 12802 नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डीडीयू और अनुग्रह नारायण रोड के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी. 25 फरवरी को वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13554 वाराणसी- आसनसोल एक्सप्रेस डेहरी ऑन सोन और परैया के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी. 24 फरवरी को नयी दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12802 नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डीडीयू और अनुग्रह नारायण रोड के मध्य 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन