Gaya News : डोभी पुलिस ने एक टोटो से शराब के साथ कारोबारी को पकड़ा

Updated at : 20 Feb 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : डोभी पुलिस ने एक टोटो से शराब के साथ कारोबारी को पकड़ा

Gaya News : डोभी-चतरा मुख्यमार्ग पर थाना क्षेत्र के बजौरा के समीप मधेशिया लाइन के पास से डोभी पुलिस ने एक इ-रिक्शा (टोटो) पर 104 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

डोभी. डोभी-चतरा मुख्यमार्ग पर थाना क्षेत्र के बजौरा के समीप मधेशिया लाइन के पास से डोभी पुलिस ने एक इ-रिक्शा (टोटो) पर 104 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया. इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान डोभी की तरफ से आ रहे एक टोटो की जांच की गयी, तो पाया की टोटो में एक तहखाना बना हुआ है तहखाने को खोलने पर उसमें विदेश शराब की कुल 104 बोतलें मिलीं. मौके से शराब तस्कर सह टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान रेगनियां टांड़ निवासी कमलेश कुमार यादव के रूप में हुई. शराब सहित टोटो को जब्त कर थाना लाया गया. वही गिरफ्तार शराब तस्कर पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन