Gaya News : एटीएम में लगी आग, फायर ब्रिगेड व रेल पुलिस ने बचाये रुपये

Updated at : 03 Apr 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : एटीएम में लगी आग, फायर ब्रिगेड व रेल पुलिस ने बचाये रुपये

Gaya News : गया रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन काउंटर के पास बुधवार की देर रात करीब 12 बजे हिताची कंपनी की एटीएम में अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

गया. गया रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन काउंटर के पास बुधवार की देर रात करीब 12 बजे हिताची कंपनी की एटीएम में अचानक आग लग गयी. इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया. रेल पुलिस के सहयोग से जैसे-तैसे कर नोटों को बचाया गया है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम में आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड व रेल पुलिस के जवानों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ लोग एटीएम से पैसे निकलने आये तो मशीन से धुआं निकलता देख हल्ला मचाया. गौरतलब है कि 10 दिन पहले ही एटीएम में आग लग गयी थी. इस दौरान रेल पुलिस व फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन