Gaya News : आज से बंद हो जायेगी भूटान के लिए ड्रुक एयरवेज की हवाई सेवा

Gaya News : बोधगया के पर्यटन सीजन के मद्देनजर गया एयरपोर्ट के रास्ते आवाजाही कर रहे इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही अब थमने लगी है.
बोधगया. बोधगया के पर्यटन सीजन के मद्देनजर गया एयरपोर्ट के रास्ते आवाजाही कर रहे इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही अब थमने लगी है. इस कड़ी में गुरुवार को भूटान के पारो से बैंकॉक होते हुए गया एयरपोर्ट तक आवाजाही कर रहे ड्रुक एयरवेज की इस सीजन की आखिरी उड़ान होगी व उसके बाद इसकी सेवा बंद हो जायेगी. हालांकि, भूटान के लिए भूटान एयरलाइंस के विमानों की आवाजाही 29 मार्च तक होती रहेगी. इसी तरह बोधगया में विभिन्न बौद्ध संगठनों द्वारा विश्व शांति के निमित्त आयोजित पूजा समारोहों में शामिल होनेवाले बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में कमी व मार्च के पहले सप्ताह तक ही आयोजित पूजा समारोहों को लेकर विमानन कंपनियां भी हवाई सेवा बंद करने वाली हैं. गया एयरपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 28 मार्च तक गया से थाइलैंड के दोनमुएंग हवाई अड्डा तक के लिए सेवा दे रहे थाई एयर एशिया के विमानों का परिचालन होगा, जबकि 29 मार्च तक गया से बैंकॉक के लिए उड़ान भर रहे थाई एयरवेज के विमानों के साथ ही गया से यंगून के लिए सेवा दे रहे म्यांमार एयरवेज इंटानेशनल के विमानों की आवाजाही होगी. लेकिन, गया से म्यांमार के लिए म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के विमान गया से यंगून के लिए 30 अप्रैल तक आवाजाही करते रहेंगे. गया एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि पूर्व निर्धारित शेड्यूल है व यात्रियों की कमी होने बाद तय समय से पहले भी इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही बंद हो सकती है. फिलहाल पहले से निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक की विमानों की आवाजाही हो रही है.
मार्च से एयर इंडिया भी शुरू कर सकती है सेवा
गया से दिल्ली के लिए एयर इंडिया के विमान भी उड़ानें भर सकते हैं. इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार से एयर इंडिया टिकटों की बुकिंग के लिए विंडो भी ओपन कर सकती है. फिलहाल गया से दिल्ली व गया से कोलकाता के लिए इंडिगो के विमानों की आवाजाही हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




