गया जी में स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर मिलिट्री बैंड ने दी प्रस्तुति, डॉ प्रेम कुमार ने की सराहना

Updated:
विज्ञापन

गया संग्रहालय में मिलिट्री बैंड की शानदार प्रस्तुति, डॉ. प्रेम कुमार ने कलाकारों को दी बधाई | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया संग्रहालय में स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर मिलिट्री पंजाब रेजीमेंट के पाइप एवं मिलिट्री बैंड ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत शानदार प्रस्तुति दी. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कलाकारों की सराहना करते हुए नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

विज्ञापन

स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर गया शहर स्थित गया संग्रहालय में मिलिट्री पंजाब रेजीमेंट के पाइप एवं मिलिट्री बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत शानदार प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

विज्ञापन

सैन्य कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों की धुनें

मिलिट्री के मेजर अजय पाल सिंह और सूबेदार संजू कुमार के नेतृत्व में 30 से अधिक सैन्य कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक धुन प्रस्तुत की.

इस दौरान ‘सारे जहां से अच्छा’, ‘मेरे वतन के लोगों’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ सहित कई राष्ट्रभक्ति गीतों की धुनों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में देशप्रेम की भावना भर दी. इसके साथ ही पाइप बैंड ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी. इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.

गया संग्रहालय में मिलिट्री बैंड की शानदार प्रस्तुति, डॉ. प्रेम कुमार ने कलाकारों को दी बधाई  | Prabhat Khabar Network
गया संग्रहालय में मिलिट्री बैंड की शानदार प्रस्तुति, डॉ. प्रेम कुमार ने कलाकारों को दी बधाई | Prabhat Khabar Network

विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार का संबोधन

कार्यक्रम के बाद डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि ज्ञान व मोक्ष की पावन धरती गया में स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित मिलिट्री बैंड की प्रस्तुति बेहद शानदार रही. उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था और आयोजन की सराहना करते हुए सभी कलाकारों को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

गया संग्रहालय में मिलिट्री बैंड की शानदार प्रस्तुति, डॉ. प्रेम कुमार ने कलाकारों को दी बधाई  | Prabhat Khabar Network
गया संग्रहालय में मिलिट्री बैंड की शानदार प्रस्तुति, डॉ. प्रेम कुमार ने कलाकारों को दी बधाई | Prabhat Khabar Network

विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार का संबोधन

कार्यक्रम के बाद डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि ज्ञान व मोक्ष की पावन धरती गया में स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित मिलिट्री बैंड की प्रस्तुति बेहद शानदार रही.

Also Read : लद्दाख घूमने दोस्तों संग गए थे भोजपुर के दो युवक, लैंडस्लाइड में हुई मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था और आयोजन की सराहना करते हुए सभी कलाकारों को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

गया संग्रहालय में मिलिट्री बैंड की शानदार प्रस्तुति
गया संग्रहालय में मिलिट्री बैंड की शानदार प्रस्तुति

नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन