गया जी में सनसनी : रामशिला पहाड़ी के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर

गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामशिला पहाड़ी-कब्रिस्तान के पास सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची भीड़ और शव की हालत देखकर स्थानीय लोगों ने हत्या कर लाश यहां फेंके जाने की आशंका जताई है.
गया. गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामशिला पहाड़ी-कब्रिस्तान के पास सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची भीड़ और शव की हालत देखकर स्थानीय लोगों ने हत्या कर लाश यहां फेंके जाने की आशंका जताई है. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और कोतवाली थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए पूरे क्राइम सीन की घेराबंदी कर दी. इस संदिग्ध मौत को सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बेहद गंभीरता से लिया है. उनके सख्त निर्देश पर घटनास्थल की उच्च स्तरीय जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और डॉग स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया गया. एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने हत्या और मौत के हर संभावित बिंदु पर घंटों सघन छानबीन की. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
चेहरे पर चोट के गहरे निशान
घटनास्थल पर मौजूद कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. मृतक युवक की आंख के नीचे की हड्डी टूटी हुई है और वहां जख्म के गहरे निशान मौजूद हैं. फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. उसने पैंट-शर्ट पहन रखी है.शिनाख्त के लिए 72 घंटे का इंतजार
पुलिस युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसकी तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप्स और थानों के नेटवर्क पर साझा कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. अगर इसके बाद भी कोई परिजन सामने नहीं आता है, तो पुलिस प्रशासन द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. भविष्य में शिनाख्त की संभावना को देखते हुए मृतक के कपड़ों (शर्ट-पैंट) को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखा जाएगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










