बोकारो से गया आ रहे परिवार की गाड़ी को हाइवा ने मारी टक्कर, महिला की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
बोकारो से गया आ रहे परिवार की गाड़ी को हाइवा ने मारी टक्कर, महिला की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

GAYA NEWS.शादी समारोह में शामिल होने बोकारो से गया आ रहे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग हादसे का शिकार हो गये. जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि कई लोग घायल हैं.

विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदली: बोकारो से गया जिले के कोंच प्रखंड के निघई गांव आ रहा था परिवार

सुबह करीब चार बजे धनबाद-झरिया मुख्यमार्ग पर हुई घटना

मृतका राजमनी देवी पूर्व जिला परिषद सदस्य रामचंद्र आजाद की बहन है

गया के कोंच से श्रीनिवास कुमार की रिपोर्ट

शादी समारोह में शामिल होने बोकारो से गया आ रहे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग हादसे का शिकार हो गये. जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि कई लोग घायल हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गया जिले के कोंच प्रखंड के निघई गांव निवासी परमेश्वर ठाकुर, जो बोकारो के अमलाबाद कोलियरी से फोरमैन पद से सेवानिवृत्त थे, अपने परिवार के साथ भतीजे अभिषेक की शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहे थे. परमेश्वर ठाकुर का परिवार अपने निजी वाहन से बोकारे से धनबाद ट्रेन बैठने के लिए आ रहे थे, तभी सोमवार सुबह करीब चार बजे धनबाद-झरिया मुख्यमार्ग पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में परमेश्वर ठाकुर (65 वर्ष), उनके पुत्र कृष्ण ठाकुर (30 वर्ष), पुत्रवधु मौसम कुमारी (29 वर्ष), नतनी सोनम कुमारी (17 वर्ष) और दो वर्षीय पौत्री गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं परमेश्वर ठाकुर की पत्नी राजमनी देवी (60 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एसएनएमएमसीएच धनबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.बताया जा रहा है कि कृष्ण ठाकुर का दायां हाथ और पैर टूट गया है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है. घटना की पुष्टि करते हुए मृतका के बड़े पुत्र दीपक ठाकुर ने बताया कि उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हैं. मृतका राजमनी देवी पूर्व जिला परिषद सदस्य रामचंद्र आजाद की बहन बतायी जा रही हैं.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन