धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को किया चकनाचूर, बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Published by :Ashish Lata
Published at :04 May 2026 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office records

Dhurandhar 2 Box Office records

धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ और बना रही है. अब इसने एक और साउथ मूवी के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

विज्ञापन

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. यह आमिर खान की ‘दंगल’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है और एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ को भी पीछे छोड़ दिया है. रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 46 दिन पूरे कर चुकी है और अब आठवें सप्ताह में है.

धुरंधर 2 ने तोड़ दिया ‘बाहुबली 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन

धुरंधर 2 पिछले कुछ दिनों में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है. फिर भी इसने ‘बाहुबली 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,788 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘धुरंधर 2’ का साप्ताहिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला सप्ताह: 674.17 करोड़ रुपये
  • दूसरा सप्ताह: 263.65 करोड़ रुपये
  • तीसरा सप्ताह: 110.60 करोड़ रुपये
  • चौथा सप्ताह: 54.70 करोड़ रुपये
  • पांचवा सप्ताह: 19.25 करोड़ रुपये
  • छठा सप्ताह: 12.45 करोड़ रुपये
  • 44वां दिन (सातवां शुक्रवार): 1.05 करोड़ रुपये
  • 45वां दिन (सातवां शनिवार): 2.40 करोड़ रुपये
  • 46वां दिन (सातवां रविवार): 1.25 करोड़ रुपये

कुल कमाई: 1,362.60 करोड़ रुपये

धुरंधर 2 के बारे में

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकारों की टोली है. इसका मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ से हो रही है.

यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, ‘पैट्रियट’ की कमाई में गिरावट, ‘एक दिन’ रही कमजोर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola