Gaya News : बिपार्ड के 123 कनीय अभियंताओं ने नदी किनारे किया श्रमदान

Updated at : 04 Jan 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : बिपार्ड के 123 कनीय अभियंताओं ने नदी किनारे किया श्रमदान

Gaya News : निरंजना फल्गु नदी के पुनरुत्थान अभियान को गति देने के उद्देश्य से बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान बिपार्ड के 123 कनीय अभियंताओं ने गया से झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज तक निरंजना नदी की यात्रा की.

विज्ञापन

बोधगया. निरंजना फल्गु नदी के पुनरुत्थान अभियान को गति देने के उद्देश्य से बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान बिपार्ड के 123 कनीय अभियंताओं ने गया से झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज तक निरंजना नदी की यात्रा की. इस यात्रा के दौरान अभियंताओं ने निरंजना नदी को निर्मल एवं अविरल बनाने के लिए पदयात्रा करते हुए श्रमदान किया और नदी संरक्षण का संकल्प लिया. प्रतिभागियों ने नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया और आम लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया. उल्लेखनीय है कि निरंजना फल्गु नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 22 अगस्त 2021 को निरंजना रिवर रिचार्ज मिशन की शुरुआत की गयी थी. इसी कड़ी में भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय ने 20 फरवरी 2024 को नमामि निरंजना फल्गु मिशन की शुरुआत कर इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान की. यह कार्यक्रम बिपार्ड गया की एडिशनल डायरेक्टर जनरल सह मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ सफीना एएन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित किया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन में बिपार्ड के सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर अभ्युदय, असिस्टेंट डायरेक्टर दीपक कौशिक और असिस्टेंट डायरेक्टर अजय कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर नमामि निरंजना फल्गु मिशन के संयोजक संजय सज्जन सिंह ने कहा कि जन सहयोग से नदी के बेसिन क्षेत्र में जल चेतना विकसित की जायेगी. कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा दिया जायेगा और खंडित जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर महान निरंजना फल्गु नदी को बचाने का प्रयास किया जायेगा. कार्यक्रम में निरंजना मिशन के रविंद्र रवि, बसंती पन्ना, प्रो धर्मेंद्र कुमार, कमल नयन, दिग्विजय कुमार, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन