हनुमंत महायज्ञ सह हनुमान मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा के लिए ध्वजारोहण

Updated at : 26 Feb 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमंत महायज्ञ सह हनुमान मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा के लिए ध्वजारोहण

श्रीश्री हनुमंत महायज्ञ सह हनुमान मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा को लेकर विधिवत ध्वजारोहण किया गया.

विज्ञापन

डुमरिया. प्रखंड की कोल्हूवार पंचायत के सुरहर नदी के तट पर सिंधपुर व नन्दई पंचायत के देवचनडीह, नयकाडीह प्राचीन शिवमंदिर के प्रांगण में बुधवार को श्रीश्री हनुमंत महायज्ञ सह हनुमान मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा को लेकर विधिवत ध्वजारोहण किया गया. यज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी-देवताओं का आह्वान व पूजन किया गया. पंडित दिलीप पांडेय के द्वारा यज्ञ के लिए ध्वजारोहण कराया गया. प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी पंडित हरिद्वार पाठक व यज्ञ समिति देवचनडीह-नयकाडीह ने बताया कि 28 अप्रैल को यज्ञ के लिए कलश यात्रा सह पंचांग पूजन एवंं मंडप प्रवेश, 29 अप्रैल को वेदी पूजन के साथ यज्ञ प्रारंभ किया जायेगा. तीन मई को हनुमान जी की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की जायेगी व चार मई को यज्ञ की पूर्णाहुति की जायेगी. मंदिर के पुजारी हरिद्वार पाठक ने बताया कि हनुमंत महायज्ञ समाज और पर्यावरण की शांति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में ऋषि-मुनि यज्ञ का आयोजन कर समाज में सुख-शांति और स्वास्थ्य का माहौल बनाये रखते थे. प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में 28 अप्रैल से शुरू होने वाले सात दिवसीय हनुमंत महायज्ञ को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन