ePaper

बारा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नेवारी के पुंज व गेहूं के बोेझे जले

Updated at : 09 Apr 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
बारा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नेवारी के पुंज व गेहूं के बोेझे जले

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरे पंचायत के बारा गांव में बुधवार की दोपहर विद्युत शाॅर्ट सर्किट से खलिहान में आग लग गयी.

विज्ञापन

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरे पंचायत के बारा गांव में बुधवार की दोपहर विद्युत शाॅर्ट सर्किट से खलिहान में आग लग गयी. इसमें कई नेवारी के पुंज समेत गेहूं के सैंकड़ों बोझे जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया. इधर अग्निशमन विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी थी. इस आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ. इसकी लिखित तहरीर अनुमंडल पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को दी है और उचित मुआवजे की मांग रखी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन