बिजली चोरी के मामले में दो उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 08 Mar 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी के मामले में दो उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

इमामगंज विद्युत कार्यालय ने अवैध रूप से बिजली जलाने पर दो उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

इमामगंज. इमामगंज विद्युत कार्यालय ने अवैध रूप से बिजली जलाने पर दो उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में जेइ सचिन कुमार ने बताया कि अलीनगर गांव के रहनेवाले राम किशुन यादव बिजली चोरी कर रहे थे. जिन पर 15447 रुपये का फाइन किया गया है. उन्होंने बताया कि इनपर पूर्व में बिजली बिल 17982 रुपये बकाया था. फाइन और पूर्व के बकाया दोनों मिलाकर 33429 रुपये हैं. इसके अलावा इसी गांव के रहनेवाले अजय यादव भी बिजली चोरी करते पकड़े गये. जिन पर 74363 रुपये का फाइन किया गया. इन पर भी 18647 रुपये पूर्व से बिल बकाया था. दोनों राशि मिला कर 93010 रुपये की वसूली इन से की जानी है. बिजली की चोरी और पूर्व का बिजली बिल बकाया रुपये को लेकर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन