गया : पचरुखिया डीलर पर प्राथमिकी दर्ज
Author Kanchan kr sinha
Updated:
विज्ञापन

गया न्यूज : अनाज गायब करने का मामला
विज्ञापन
गया न्यूज : अनाज गायब करने का मामला
बांकेबाजार.
प्रखंड के पचरुखिया गांव के डीलर सिकंदर दयाल पर पीडीएस का अनाज गबन करने के मामले में एमओ ने रौशनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. डीलर पर 106 क्विंटल अनाज गबन करने का आरोप है. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पचरूखिया गांव के डीलर सिकंदर दयाल पर अनाज गबन कर कालाबाजारी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है. उन्होंने बताया कि पीडीएस दुकान की जांच करने पर 106 क्विंटल अनाज स्टॉक में कम पाया गया. दुकान जांच करने के बाद इसकी रिपोर्ट एसडीओ को सौंपी गयी. इस मामले में एसडीओ शारा असरफ के निर्देशानुसार रौशनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










