अधिवक्ता के निधन पर जताया शोक, न्याययिक कार्य से रहे दूर
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 22 Mar 2025 6:58 PM
गया बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता के निधन पर गया बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में शनिवार को शोकसभा आयोजित की गयी.
गया. गया बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता के निधन पर गया बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में शनिवार को शोकसभा आयोजित की गयी. इस मौके पर गया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वरीय अधिवक्ता एस वारिस इमाम का निधन 19 मार्च को हो गया था. वह 1968 से वकालत के पेशे से जुड़े हुए थे.वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व चार पुत्री छोड़ गये हैं. शोकसभा में वरीय अधिवक्ता सरताज अली खान, हिजाकत अली खान, राजन प्रसाद, विशेष उत्पाद लोक अभियोजक रमेश कुमार सिंह, मुरारी कुमार हिमांशु, ओमप्रकाश, नंदकिशोर प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व सचिव अनिल कुमार, अंबष्ठा योगानंद, संजीव कुमार व अन्य अधिवक्ता ने शोकसभा में दिवंगत अधिवक्ता के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. शोकसभा के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय के कार्य से अपने आप को दूर रखा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










