Gaya News : 13 फरवरी को प्रभावती अस्पताल की नयी बिल्डिंग के उद्घाटन की उम्मीद

Gaya News : प्रभावती अस्पताल की 100 बेड की नयी बिल्डिंग करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है. अब इसके उद्घाटन का इंतजार भी अब खत्म होने के आसार दिख रहे हैं.
गया. प्रभावती अस्पताल की 100 बेड की नयी बिल्डिंग करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है. अब इसके उद्घाटन का इंतजार भी अब खत्म होने के आसार दिख रहे हैं. सारे संसाधन यहां दुरुस्त कर दिये गये हैं. बिल्डिंग 55 मीटर लंबी व 40 मीटर चौड़ी पांच तल्ले की बनायी गयी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है कि यहां पर पहुंचनेवाले मरीजों को अत्याधुनिक संसाधन से बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जाये. इसी बीच 13 फरवरी को मुख्यमंत्री के गया संभावित दौरे में इसके उद्घाटन के आसार दिखने लगे हैं. प्रभावती हॉस्पिटल की बिल्डिंग में 10 बेड का आयुष चिकित्सालय व ड्रग कंट्रोल ऑफिस के लिए भी जगह आरक्षित है. हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार, सभी बेड पर पाइपलाइन से ऑक्सीजन की सप्लाइ की व्यवस्था की गयी है. बिल्डिंग में दो लिफ्ट व एक रैंप भी बनाया गया है. इसमें दो मेजर व एक माइनर ओटी के अलावा एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी बनाया गया है. विभाग से जानकारी दी गयी कि इस बिल्डिंग को बनाने में करीब 29 करोड़ रुपये की लागत आयी है. स्वास्थ्य डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि इस बिल्डिंग में प्रभावती अस्पताल के शिफ्ट होने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधा आसानी से मिलने लगेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




