Encounter In Bihar: डबल मर्डर के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, ताबड़तोड़ लगी 3 गोलियां, पिता-बेटे हत्याकांड से जुड़ा मामला
Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 May 2025 11:13 AM
Encounter In Bihar: बिहार में एक और अपराधी का एनकाउंटर कर दिया गया. मामला गयाजी से जुड़ा हुआ है, जहां डबल मर्डर के मुख्य आरोपी पर पुलिस ने ताबड़तोड़ 3 गोलियां चलाई. बता दें कि, आरोपी पर अपने ही भाई और चाचा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था.
Encounter In Bihar: बिहार के गया जी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पिता और बेटे की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. आरोपी को ताबड़तोड़ तीन गोलियां लगी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस के द्वारा इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि, यह एनकाउंटर पुलिस ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के तेलबीघा गांव के पास देर रात को किया.
अपने ही भाई और चाचा के हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान नितेश कुमार के रूप में हुई है. गोली लगने के बाद गंभीर हालत में मगध मडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. बता दें कि, नितेश कुमार पर अपने ही भाई और चाचा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. घटना के बारे में बताया गया कि, शनिवार को वजीरगंज के दखिनगांव के रहने वाले अशोक सिंह और उनके बेटे कुणाल सिंह की हत्या कर दी थी. मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया गया था.
एक अन्य आरोपी को भेजा जा चुका है जेल
घटना की जांच के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. पिता और बेटे की हत्या को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी. मामले में एक आरोपित को पुलिस ने जेल भी भेजा था. हालांकि, पुलिस लगातार मामले की जांच-पड़ताल और मुख्य आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई थी. ऐसे में नितेश कुमार ने जब पुलिस को देखा, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. तो वहीं, इधर से पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी. जिससे 3 गोली नितेश कुमार को लग गई. फिलहाल, पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










