Patna News: पोते के बर्थडे की खुशी में दादा ने देसी कट्टे से की हर्ष फायरिंग, बच्ची को लगी गोली, फिर तो…

Patna News: पटना से दर्दनाक खबर सामने आई है जहां पोते के बर्थडे की खुशी में दादा में देसी कट्टे से हर्ष फायरिंग की. इस दौरान गोली 4 साल की बच्ची को जा लगी. आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन, बच्ची की मौत हो गई. इधर, आरोपी दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
Patna News: बिहार में शादी समारोह या फिर किसी तरह के जश्न के मौके पर हर्ष फायरिंग आम बात हो गई है. लेकिन, इस दौरान बड़ी दुर्घटना से जुड़ी खबरें भी सामने आती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. मामला राजधानी पटना से ही जुड़ा हुआ है. जहां के पचरुखिया थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव में पोते के बर्थडे की खुशी में दादा ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी. जिसके बाद गोली सीधे 4 साल की बच्ची को जा लगी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
बर्थडे पार्टी में पहुंची थी मासूम
पूरे घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, देर रात जमुनापुर गांव में अखिलेश राम के पोते डुग्गु का जन्मदिन मनाया जा रहा था. इस खुशी के मौके पर कई लोगों ने शिरकत की थी. इसी पार्टी में 4 साल की बच्ची रिया कुमारी अपनी मां के साथ पहुंची थी. दादा अखिलेश राम ने अपने पोते डुग्गु के जन्मदिन की खुशी में देसी कट्टे से हर्ष फायरिंग की. जिसकी गोली सीधे जाकर 4 साल की बच्ची रिया की कनपटी में लग गई. गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया. अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
2 देसी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस बरामद
इस दौरान परिजन उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए. लेकिन, यहां से फिर उसे एनएमसीएच लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पचरुखिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी अखिलेश राम को गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं, उसके पास से दो देसी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.
दादा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना को लेकर थानाध्यक्ष शशि भूषण ने बताया कि, आरोपी अखिलेश राम ने अपने पोते डुग्गु के जन्मदिन की खुशी में गोली चलाई थी. गोली पड़ोस की बच्ची रिया को लग गई जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में बच्ची रिया के पिता प्रभु पंडित ने अखिलेश राम के खिलाफ गोली मार कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. अखिलेश राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. इस मामले में हर पहलू पर छानबीन चल रही है. दूसरी ओर सदर डीएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि, आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है.
Also Read: बांका से ससुराल जा रहे युवक का अपहरण, बिहार-झारखंड पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










