तार मेंटेनेंस के दौरान बिजली मिस्त्री की झुलस कर हुई मौत

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 06 Apr 2025 6:33 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंधार विद्युत सब स्टेशन में शनिवार की सुबह 11 हजार विद्युत तार मेंटेनस के दौरान नौरंगा के 50 वर्षीय विद्युत मिस्त्री मोहम्मद अकरम गंभीर रूप से झुलस गये थे.

विज्ञापन

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंधार विद्युत सब स्टेशन में शनिवार की सुबह 11 हजार विद्युत तार मेंटेनस के दौरान नौरंगा के 50 वर्षीय विद्युत मिस्त्री मोहम्मद अकरम गंभीर रूप से झुलस गये थे. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गयी. मिस्त्री का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक अकरम घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. ग्रामीण मोहम्मद गालिब ने बताया कि सरकारी बिजली दफ्तर में उसे पिछले 10 वर्षों से निजी मानव बल पर सेवा दिलाया जा रहा था. उसके परिवार वालों को सरकार जीवन यापन को लेकर 10 लाख रुपये मुआवजा दे. परिवार काफी गरीब है. लोगों की मांग है कि साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी उसके परिवार वालों को अपने स्तर पर नौकरी दे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन