कोरोना वायरस पर आस्था भारी दर्जनों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Jul 2020 9:31 AM

विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना पर एक बार फिर लोगों की आस्था भारी पड़ी है. शुक्रवार को विष्णुपद के देवघाट व फल्गु नदी में दर्जनों तीर्थयात्रियों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति व मोक्ष प्राप्ति के निमित्त पिंडदान, श्राद्धकर्म व तर्पण का कर्मकांड संपन्न किया.

विज्ञापन

गया : वैश्विक महामारी कोरोना पर एक बार फिर लोगों की आस्था भारी पड़ी है. शुक्रवार को विष्णुपद के देवघाट व फल्गु नदी में दर्जनों तीर्थयात्रियों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति व मोक्ष प्राप्ति के निमित्त पिंडदान, श्राद्धकर्म व तर्पण का कर्मकांड संपन्न किया.

जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर व अन्य जिलों के दो दर्जन से अधिक तीर्थयात्रियों ने अपने पंडा के निर्देशन में पिंडदान किया. अधिकतर श्रद्धालु मुंह पर मास्क लगाकर पिंडदान कर रहे थे.

देवघाट व फल्गु नदी में इन यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को भी मेंटेन रखा जा रहा था. तीर्थयात्री एक-दूसरे के बीच काफी दूरी बनाकर पिंडदान कर रहे थे. श्रीविष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति व गया पाल तीर्थ पुरोहित से जुड़े पंडा समाज के सदस्य पिंडदान कर रहे तीर्थयात्रियों को समय-समय पर कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक भी कर रहे थे.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन