खजुरी गांव में दोगोला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 04 Apr 2025 8:02 PM

विज्ञापन

प्रखंड में चैती छठ महापर्व के पावन अवसर पर खजुरी गांव के पोखरा पर दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

कोंच. प्रखंड में चैती छठ महापर्व के पावन अवसर पर खजुरी गांव के पोखरा पर दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन लोजपा रामविलास पार्टी के प्रदेश महासचिव कमलेश शर्मा ने किया. भोजपुरी लोक संगीत की पारंपरिक विद्या चैता संगीत की प्रस्तुति की गयी. इसमें आरा के प्रसिद्ध कलाकार रमाशंकर सिंह और बलिया के मशहूर गायक कमलेश देहाती के बीच दोगोला गायन हुआ. आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सायंकाल घाट पर अर्घ देने के बाद शुरू हुआ. इस अवसर पर गांव के लोग और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रोता इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लिया. आयोजन स्थल को बहुत सुंदर सजाया गया था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. उक्त मौके पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष गिरजेश शर्मा, लोजपा रामविलास पार्टी के प्रदेश छात्र युवा उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, अशोक महतो, रामविनय शर्मा, राजनंदन सिंह, अखिलेश्वर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, बिंदेश्वर पासवान, मिथिलेश भगत, अनुज सिंह, सुनील कुमार रामबली व मुकुंद सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन